{"_id":"5bbe4c91867a552851443712","slug":"81539198097-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के गोदाम से चीनी बोरी चोरी करने वाले दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के गोदाम से चीनी बोरी चोरी करने वाले दबोचे
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 बोरी चीनी समेत पकड़े गए आठ चोर
स्योहारा। पुलिस ने स्योहारा चीनी मिल से चुराई गई चीनी की 55 बोरी बरामद करते हुए आठ चोरों को पकड़ा है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
पुलिस ने मंगलवार रात गांव लंबाखेड़ा की पुलिया के पास से एक शिफ्ट डिजायर में छह चोर पल्लेदार तथा ट्रक से चोरी के मास्टर माइंड व एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। शिफ्ट डिजायर में पांच बोरी चीनी तथा ट्रक से 50 बोरी चीनी बरामद की। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि चोर चार गु्रप में रहते थे। एक ग्रुप में शामिल चोर खेतों से नजर रखते थे। दो मुख्य चोर फूल सिंह निवासी नामका थाना अफजलगढ़ और अर्जुन सिंह निवासी काशीपुर गोदाम पानी निकालने के पाइप के सहारे रात में गोदाम के ऊपर चढ़ जाते थे। ऊपर जाकर गोदाम की छत के टीन की चादर के नटबोल्ट खोलकर चादर हटा कर फूल सिंह एक रस्सी के सहारे नीचे गोदाम में उतर जाता था और नीचे से रस्सी में बोरियों को बांध देता था। जबकि ऊपर खड़ा अर्जुन रस्सी से बंधी बोरियों को ऊपर खींच कर जमा करता जाता था। बाद में फूल सिंह ऊपर आजाता और चादर पहले की तरह लगाकर नटबोल्ट लगा देता था। बाद में रस्सी के सहारे सारी बोली नीचे उतर ली जाती थीं। पल्लेदार बोरियों को पास के ही बाग में जमा कर देते थे और ट्रक में भर देते थे। चीनी को जसपुर ले जाते थे। कई दिनों से गोदाम में इसी ढ़ंग से लगातार चोरी कर रहे थे। चोरी में शाहिद निवासी जसपुर, रवि कुमार, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह, फूल सिंह, रामनिवास, गौतम कुमार तथा बबलू निवासी बसंतगढ़ को गिरफ्तार किया है।