फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले के सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू

जिले के सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू

Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिले के सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू
जिले के सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में धान की पैदावार बढ़ी है। इसको देखते हुए जिले में 37 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक 19 केंद्र अफजलगढ़ ब्लॉक में हैं। परंतु किसानों का आरोप है कि धान खरीद के मानक उलझाने वाले हैं। एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में मोहम्मदपुर देवमल, नूरपुर, अल्लैहपुर, जलीलपुर, कोतवाली ब्लॉक में दो-दो, हल्दौर, किरतपुर, स्योहारा, नहटौर ब्लॉक में एक-एक, नजीबाबाद ब्लॉक में चार तथा अफजलगढ़ ब्लॉक में सबसे अधिक 19 खरीद केंद्र खोले गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों ने इस साल धान का रकबा बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई है। जिले में धान का रकबा 51433 हेक्टेयर है। औसत पैदावार 26 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इस प्रकार एक लाख 30 हजार मैट्रिक टन धान पैदा होने का अनुमान है। किसानों रामौतार सिंह, विरेंद्र, हरेद्र, कलवा आदि का कहना है कि केंद्रों पर धान में तरह तरह की कमी निकालकर किसानों को परेशान किया जाता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा का कहना है कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed