फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 नेपाली यात्री घायल

30 नेपाली यात्री घायल

Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
30 नेपाली यात्री घायल
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बस, 30 नेपाली यात्री चोटिल
विज्ञापन

बिजनौर। पंजाब के तीर्थस्थल व्यास जी से लौट रही नेपाली यात्रियों से भरी बस बैराज रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में 30 नेपाली यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री अपने गंतव्य की ओर अन्य वाहनों से निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

नेपाली यात्रियों से भरी बस पंजाब के व्यास जी से लौटकर नेपाल जा रही थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बैराज से थोड़ा आगे निकलने पर बस अनियंत्रित होकर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में नेपाल देश के जनपद कैलाली निवासी धर्मदास व उसकी पत्नी रुचि, किल्लू और उसकी पत्नी आईरस, लवधर, गंगाराम, मिलट्री, सत्यादेवी, कोल्टी, लिखीराम, पटवारी, विक्रम, हकीराम, भोजलाल, रिशमानी, फूल रानी, रामप्यारी, रामजानू, सुशीला, रामकेलो, जगत देवी, शिवप्रसाद, हेमा, बिजनी, सुदीला, मीना, राधा, सविता, काली देवी, रतिराम आदि घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार किसी भी घायल यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी। इस कारण सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी नेपाली अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक बस चालक की गलती से यह हादसा हुआ है। चालक तेजी से बस चला रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed