{"_id":"5b56319f4f1c1b572f8b62b0","slug":"81532375455-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़पुर बक्काल में घरों में नहीं जले चूल्हें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़पुर बक्काल में घरों में नहीं जले चूल्हें
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुखालू। हादसे में गांव के दो परिवारों में मौत होने से पहाड़पुर बक्काल में मातम छाया रहा। सोमवार को गांव में चूल्हे तक नहीं जले। ग्रामीण घायलों की हालत जानने में लगे रहे। नेशनल हाईवे पर पाकबड़ा के नजदीक सड़क के किनारे खड़ी टाटा मैजिक में दूध के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। जबकि चौबीस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों की हालत जानने के लिए ग्रामीण अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। कुछ फोन के जरिए घायलों के हालत की जानने में लगे रहे। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में दो परिवारों में हुई मौत से सभी सदमे में हैं। मृतकों के घर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान गांव में ग्रामीणों के चूल्हे भी नहीं जले।
हादसे में ये लोग हुए घायल
रूखालू। नेशनल हाईवे पर पाकबड़ा के पास रविवार की रात हुए हादसे में गांव पहाड़पुर बक्काल के लोग घायल हो गए। घायलों में अमर सिंह, शारदा, कन्हैया, कैलाश, हितेश, गीता, टीटू, सूखा, दया, आकाश, हेमवती, अंकित, लक्ष्मी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे में ये लोग हुए घायल
रूखालू। नेशनल हाईवे पर पाकबड़ा के पास रविवार की रात हुए हादसे में गांव पहाड़पुर बक्काल के लोग घायल हो गए। घायलों में अमर सिंह, शारदा, कन्हैया, कैलाश, हितेश, गीता, टीटू, सूखा, दया, आकाश, हेमवती, अंकित, लक्ष्मी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन