{"_id":"5b47b3164f1c1bc0248b61a9","slug":"81531425558-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के किसान बारह महीने उगा रहे गोभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के किसान बारह महीने उगा रहे गोभी
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सर्दियों में मिलने वाली गोभी अब मौसमी सब्जी नहीं रह गई है। आप इस सब्जी का मजा सालभर ले सकते हैं। सर्दी ही नहीं गर्मी और बरसात के सीजन में भी गोभी का स्वाद चख सकते हैं। क्योंकि अमरोहा के किसान अब बारह महीने गोभी उगा रहे हैं। जिले के किसान गोभी की खेती कर साल में तीन बार मुनाफा कमा रहे हैं।
इन दिनों जिले में अनाज के रूप में धान की रोपाई चल रही है तो सब्जी के लिए गोभी की खेती की तैयारी चल रही है। जिले के कल्याणपुरा, बंबूगढ़ रोड, सलारपुर माफी अतरासी रोड सहित अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर गोभी की खेती की जाती है। इन इलाकों में सालभर में तीन बार गोभी उगाई जाती है। गर्मी, बरसात और सर्दियों के सिजन में यहां के खेतों में गोभी की खेती होती है। इस समय बरसाती गोभी के बीज खेतों में डाले जा चुके हैं। इसके बाद तैयार खेत में गोभी के पौधे लगा दिए जाएंगे। कल्याणपुरा के किसान मोनू का कहना है कि जिले के किसान बारह महीने गोभी की खेती करते हैं। बीज लगाने से लेकर गोभी तैयार होने में करीब तीन महीने का वक्त लगता है।
बिन मौसम वाली गोभी की अधिक मांग
अमरोहा। किसान श्याम लाल का कहना है कि जिले में हर सिजन में गोभी की खेती है। सर्दियों की तुलना में बरसात और गर्मी में गोभी की खेती में अधिक मेहनत होती है। बिन मौसम वाली गोभी की अधिक डिमांड होती है।
विज्ञापन
दिल्ली से उत्तराखंड तक होती है सप्लाई
अमरोहा। जिले में उगाई जाने वाली गोभी की सप्लाई मंडल के आसपास के जिलों में होती है। इसके अलावा दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक गोभी भेजी जाती है। बारह से तेरह घंटे की दूरी वाले शहरों में ही गोभी पहुंचाई जा सकती है। इससे अधिक समय के सफर में गोभी के खराब होने की आशंका बनी रहती है।
कब-कब डालते हैं गोभी का बीज
- जून में डालते हैं बीज तो अगस्त-सितंबर में तैयार होती है गोभी
- अक्तूबर में डालते हैं बीज तो दिसंबर-जनवरी में तैयारी होती है गोभी
- जनवरी में डालते हैं बीज तो मार्च-अप्रैल में तैयार होती है गोभी
साठ दिन में तैयार हो जाती है गोभी
अमरोहा। गोभी की खेती पर पहले किसान बीज डालता है। बीस से 25 दिन बाद बीज पौधे का रूप ले लेता है। पौधा तैयार होने के बाद इसकी खेतों में रोपाई कर दी जाती है। क्यारी बनाकर बंधे पर गोभी के पौधे लगाए जाते हैं। पौधे लगने के साथ दिन बाद फूल बनकर गोभी तैयार हो जाती है।
महंगा है गोभी का बीज
अमरोहा। किसानों के मुताबिक गोभी का बीज बहुत महंगा होता है। बाजार में 3200 रुपये लेकर आठ हजार रुपये प्रति किग्रा तक बीज मिलते हैं। इसके अलावा अस्सी हजार रुपये प्रति किग्रा तक गोभी का बीच है।