{"_id":"5b42601a4f1c1b10278b5285","slug":"81531076634-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान - दुरूस्त हुईं बिजली की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान - दुरूस्त हुईं बिजली की लाइन
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुरुस्त हुईं बिजली की लाइन
बरुकी। ग्राम स्वराज अभियान में सौभाग्य योजना के अंतर्गत गांव शादीपुर में विद्युत निगक की ओर से तार बदलकर विद्युत लाइन दुरुस्त की गई। 10 जुलाई को प्रधानमंत्री इन गांवों के निवासियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे। गांव में इस कार्य चलने के विद्युत आपूर्ति दिन में बंद रहेगी।
ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चयनित गांव के निवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी बात करेंगे। ग्राम शादीपुर में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से काम में लगे रहे। रविवार को अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह और एसडीओ किरतपुर शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा गांव में मीटर लगाने, लटके हुए तारों को दुरुस्त करने का काम किया गया। लंबी लाइनों के बीच में खंभे लगाए गए।
एसडीओ किरतपुर शुभम अग्रवाल ने बताया कि गांव में विद्युत लाइन पर काम चलने के कारण गांव शादीपुर की विद्युत आपूर्ति सोमवार को दिन में बंद रहेगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। कैंप लगाकर गांव में विद्युत कनेक्शन दिए गए। बिजली का बिल भी गांव में ही जमा कराया गया। इस दौरान एसडीओ नजीबाबाद वसंत कुमार, लाइनमैन कमल कुमार, रवि कुमार, राम अवतार सिंह, आदेश कुमार आदि शामिल रहे।