फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Wed, 27 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। एक व्यक्ति की बाइक से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम रामनगर गोसाई के मोजा सहारावाला निवासी सज्जन सिंह का पुत्र सुखविंदर सिंह विदेश में रहकर नौकरी करता था और वर्तमान समय वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। बताते हैं कि सुखविंदर सिंह सोमवार को अपनी बाइक लेकर उत्तराखंड के जसपुर में एक विवाह कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। संभावना जतायी जा रही है कि रात्रि में किसी समय उसके जसपुर से यहां गांव लौटते समय उसकी बाइक रामनगर गोसाईं-सहारावाला मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी होगी। घटना के दौरान आंतरिक चोट लगने पर सुखविंदर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को दिन निकलने पर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसको देखा और मृतक के परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगे। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई करने से स्पष्ट इनकार कर दिया और शव को गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed