{"_id":"5a79f7464f1c1b8b268b8d2e","slug":"81517942598-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 घंटे बाद सुचारू हुआ रेलवे याताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 घंटे बाद सुचारू हुआ रेलवे याताया
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 घंटे बाद सुचारु हुआ रेलवे यातायात
चंदक(बिजनौर)। चंदक बालावाली स्टेशन के बीच अप लाइन पर दो जगह हुए फ्रैक्चर से 27 घंटे बाद रेवले ट्रैक पूर्ण रूप से सुचारु हुआ। इस बीच सभी गाड़ियों को काशन देकर गुजारा गया।
सोमवार सुबह 9:30 पर पेट्रोल मैन राकेश कुमार ने चंदक स्टेशन पर अप लाइन में दो जगह खंभा संख्या 1520/5 और 1520/7 एवं 1520/21 व 1520/23 के पास फ्रैक्चर होने की सूचना दी। स्टेशन से कंट्रोल रूम सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर कप्लिंग प्लेट लगाकर अस्थायी रूप से ट्रैक चालू कर दिया। लगभग एक घंटा रेलवे ट्रैक पूर्ण रूप से बाधित रहा। इस बीच रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस को चंदक स्टेशन पर रोका गया। बाद में उसे काशन देकर गुजारा गया। सोमवार से ही सभी गाड़ियां काशन देकर गुजारी जा रही थीं। मंगलवार को स्थायी रूप से मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात रेलवे समय अनुसार 14 बजे ट्रैक सुचारु कर दिया। स्टेशन अधीक्षक कान्हा लाल मीणा ने बताया कि लाइन फ्रैक्चर के कारण अप लाइन की सभी गाड़ियां काशन देकर गुजारी जा रही थीं। मंगलवार को 14 बजे मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात ट्रैक स्थायी रूप से सुचारु हो गया है।