{"_id":"59fb63e04f1c1b87698b8f85","slug":"81509647328-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित विहीन शिक्षकों ने की मानदेय भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित विहीन शिक्षकों ने की मानदेय भुगतान की मांग
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने की मानदेय भुगतान की मांग
बिजनौर।
उप्र माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ ने प्रदेश के सीएम के नाम डीएम जगतराज को सौंपे मांग पत्र में वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मानदेय बंद होने से शिक्षकों को आर्थिक रूप से परेशानी हो रही है।
उप्र माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर के नेतृत्व में वित्त विहीन शिक्षक कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए, डीएम से मिल कर उन्हें सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा। जिसमें सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रोत्साहन मानदेय का भुगतान निरंतर जारी रखने की मांग की है। वित्त विहीन शिक्षकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मानदेय उपलब्ध कराने, वित्त विहीन शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाने, मानदेय की द्वितीय किस्त की धनराशि अविलंब जारी कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि सबका साथ सबका विकास के तहत वित्त विहीन शिक्षकों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, जिला महामंत्री चंद्रभान सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।