{"_id":"5980c9564f1c1beb5a8b47ce","slug":"81501612374-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में गुलदार घुसने दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में गुलदार घुसने दहशत
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव मुरलीवाला में गुलदार ने आतंक मचा रखा है। सोमवार रात गुलदार एक घर में घुस आया। गुलदार के आने से गांववासियों में खलबली मच गई। बामुश्किल लाठी-डंडे लेकर गुलदार को गांव से बाहर खदेड़ा गया।
गांव मुरलीवाला निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात अचानक कुछ अजीब आवाज सुनाई देने पर वह उठे तो घर के आंगन में गुलदार खड़ा था। गुलदार को देख उनकी चीख निकली आई। पूरे घर में जाग हो गई। परिवारवालों के शोरशराबा सुनकर पूरे गांव में जाग हो गया। गांववासी एकाएक उनके घर पर लाठी-डंडे लेकर दौड़ आए। जब घर में गुलदार होने की जानकारी ग्रामीणों को दी तो उन्होंने लाठी-डंडे लेकर गुलदार को गांव से बाहर खदेड़ा। आरोप है कि कई बार वन विभाग को गुलदार के आने की सूचना दी जा चुकी है। फिर भी गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग पिंजरा नहीं लगा रहा है। गांव के विजेंदर सिंह, अलिया, महबूब, विपिन, कालू, राजेंद्र, अनीस ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर, वनाधिकारियों का कहना है कि गुुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाया जाएगा।