{"_id":"594d80b34f1c1b393e8b4670","slug":"81498251443-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा: मुल्क व कौम की तरक्की को उठे लाखों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा: मुल्क व कौम की तरक्की को उठे लाखों हाथ
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमाजियों से खचाखच भरीं मस्जिदें, गलियों तक में पढ़ी नमाज
शहर की समस्त मस्जिदों के आस पास रहा पुलिस का कड़ा पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिले में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। मुल्क व ौम की तरक्की को लाखों हाथ उठे और अमन ओ अमान को दुआ कराई गई। शहर की प्रत्येक मस्जिद में नमाजियों की भीड़ रही। मस्जिदें इस कदर खचाखच भर गईं कि उनके बाहर की गलियों तक में नमाजी नमाज अदा करते दिखाई दिए। जामा मस्जिद के इर्द गिर्द कड़ी सुरक्षा रही। एसडीएम व सीओ दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते रहे।
शुक्रवार की सुबह से ही नमाजियों में जुमा अलविदा की नमाज को लेकर काफी उत्साह था। घर पर काम काज निपटाने के बाद दोपहर में नमाजियों ने नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों का रुख किया। धीरे-धीरे मस्जिदों में भीड़ बढ़ने लगी। अलग-अलग समय पर मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती रिफाकत ने नमाज पढ़ाई। यहां नमाजी अधिक थे। इसलिए आवागमन को पुलिस ने रोक दिया। गलियों में ही कपड़े बिछाकर नमाजी नमाज अदा करने लगे। इस दौरान शहर इमाम मोहम्मद तारिक हसन भी मौजूद रहे।
शिया जामा मस्जिद में मौलाना सियादत नकवी ने नमाज पढाई। तत्पश्चात उन्होंने रोजा रखने व अलविदा जुमे के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद मुल्क व कौम की तरक्की को दुआ कराई। इसके अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई गई। बाईपास एकता नगर नई बस्ती स्थित मस्जिद में पेश इमाम कारी आफताब अहमद ने नमाज पढ़ाई। नौगावां सादात स्थित मोहल्ला शाह फरीद स्थित शिया जामा मस्जिद, कैलसा, जोया, डिडौली आदि इलाके की मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
जामा मस्जिद के आस पास रहा कड़ा पहरा
अमरोहा। जुुुमा अलविदा की नमाज को लेकर जामा मस्जिद पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। उपजिलाधिकारी हर्षवर्धन श्रीवास्तव व सीओ जितेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे। नमाज के दौरान जामा मस्जिद के आस पास के रास्ते पर ट्रैफिक रोक दिया गया। गलियों से लेकर सड़कों तक नमाजियों की भीड़ रही।