फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अल्हैपुर ब्लाक के प्रामइरी, जूनियर हाईस्कूलों में 129 शिक्षक सरप्लस

अल्हैपुर ब्लाक के प्रामइरी, जूनियर हाईस्कूलों में 129 शिक्षक सरप्लस

Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अल्हैपुर ब्लाक के प्रामइरी, जूनियर हाईस्कूलों में 129 शिक्षक सरप्लस
अल्हैपुर ब्लाक में 129 शिक्षक ज्यादा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)। सरकार के आदेश पर प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों का समायोजन करने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। बीईओ विश्वजीत सिंह राठी का कहना है कि धामपुर के अल्हैपुर विकास क्षेत्र में 13156 पंजीकृत विद्यार्थियों को 30:1 के हिसाब से 593 शिक्षक चाहिएं। यहां वर्तमान में 722 शिक्षक तैनात हैं। इनमें से करीब 129 शिक्षकों का ऐसे स्कूलों में समायोजन होगा, जहां बच्चों की संख्या ज्यादा है। इससे शिक्षकों में खलबली मच गई है।
धामपुर अल्हैपुर ब्लाक में 142 प्राइमरी स्कूलों में 9715 पंजीकृत बच्चों को पढ़ाने के लिए 499 और 54 जूनियर हाईस्कूलों में 223 अध्यापकों की तैनाती है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक, ब्लाक में मानक के सापेक्ष शिक्षक ज्यादा हैं। इनका ऑनलाइन समायोजन होगा। बीईओ ने बताया कि अल्हैपुुर ब्लाक के 142 प्राइमरी के 9715 बच्चों के सापेक्ष 499 शिक्षकों में से केवल 416 शिक्षकों की तैनाती होगी। यानी 83 शिक्षक अन्यत्र भेजे जाएंगे। इसी तरह ब्लाक के सभी 54 जूनियर हाईस्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थी संख्या 3441 के लिए 223 में से 177 शिक्षक तैनात रहेंगे। 46 शिक्षकों को अन्य स्कूलों में जाना होगा। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर समायोजन सूची सरकार को उपलब्ध करा दी है। समायोजन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें बीएसए का हस्तक्षेप नहीं होगा।
विज्ञापन

उधर, समायोजन प्रकिया से शिक्षकों में खलबली है। उनका कहना है कि सरकार ने अप्रैल माह में पंजीकृत बच्चों के हिसाब से समायोजन का निर्णय लिया है, जो अत्याचार है। स्कूलों में जुलाई और अगस्त में भी प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed