{"_id":"594c11364f1c1bb4758b47f4","slug":"81498157366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारने पर सफाई कर्मियों ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर मारने पर सफाई कर्मियों ने थाने पर किया हंगामा
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाईकर्मियों ने थाने पर किया हंगामा
हल्दौर (बिजनौर)। कस्बा झालू में एक नगर पंचायत सफाईकर्मी को बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। आरोपी पर कार्रवाई और घायल को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने कार्य ठप कर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पीड़ित की पत्नी ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी राजेश सिंह नगरपालिका में संविदा सफाईकर्मी है। बृहस्पतिवार सुबह वह अन्य कर्मियों के साथ काम में जुटा था। सफाईकर्मियों का आरोप है कि बाइक सवार कस्बे के शब्बू ने राजेश को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे राजेश बुरी तरह घायल हो गया। साथियों ने राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती करया। इसके बाद गुस्साए सफाईकर्मियों ने काम ठप कर दिया। हल्दौर थाने पहुंचकर उन्होंने बाइक सवार पर कार्रवाई करने व राजेश को मुआवजा दिलाने की मांग की। कस्बा इंचार्ज राम सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने राजेश की पत्नी सोनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।