फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मीरा कुमार का बिजनौर की राजनीति से रहा है गहरा नाता

मीरा कुमार का बिजनौर की राजनीति से रहा है गहरा नाता

Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मीरा कुमार का बिजनौर की राजनीति से रहा है गहरा नाता
पहली बार बिजनौर से सांसद बनी थीं मीरा कुमार
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाई गई पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का बिजनौर की राजनीति से गहरा नाता रहा है। पहली बार मीरा कुमार बिजनौर से ही सांसद चुनी गई थीं। 1985 में हुए लोकसभा के उपचुनाव में मीरा कुमार ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मात दी थी। दोनों के बीच चुनाव में कड़ा मुकाबला रहा था। उस समय देशभर की नजरें बिजनौर लोकसभा सीट पर ही टिकी थीं।
1984 में कांग्रेस के सांसद गिरधारी लाल के निधन के बाद बिजनौर सीट खाली हो गई थी। 1985 में उपचुनाव हुआ। बिजनौर सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने पूृर्व उपप्रधानमंत्री दलित नेता जगजीवनराम की पुत्री मीरा कुमार को मैदान में उतार दिया। लोक दल ने रामविलास पासवान पर दांव खेला। पासवान का खेत जोतता किसान चुनाव चिन्ह मिला था। मीरा कुमार ने रामविलास पासवान को करीब तीन हजार वोटों से हराया था। उनका सियासी सफर बिजनौर से शुरू हुआ। इसके बाद मीरा कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नई ऊंचाइयां छूती चली गईं।
विज्ञापन

1985 के लोकसभा उपचुनाव में तमाम बड़े नेताओं ने बिजनौर में डेरा डाल दिया था। देश-विदेश का मीडिया भी यहां पहुंचा था। चुनाव के दौरान रामविलास पासवान की खूब धूम थी। हर कोई उनकी जीत पक्की मान रहा था, पर ऐन वक्त मीरा कुमार ने पांसा पलट दिया। मीरा कुमार बिजनौर से केवल एक ही बार चुनाव लड़ीं। इसके बाद उन्होंने बिजनौर की ओर झांककर भी नहीं देखा। उधर, हार से तिलमिलाए रामविलास पासवान कुछ समय तक बिजनौर के लोगों के संपर्क में रहे, लेकिन वे फिर कभी बिजनौर से चुनाव नहीं लड़े। इसके बाद 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती पहली बार बिजनौर से सांसद बनीं। इस तरह मायावती का सियासी सफर भी बिजनौर से ही शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद, विधायक मीरा को बनाएं राष्ट्रपति : नसीब पठान
कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने सभी सांसदों व विधायकों से मीरा कुमार को राष्ट्रपति के चुनाव में वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मीरा कुमार जैसी नेता को राष्ट्रपति बनाए जाना चाहिए। सभी को अंतरआत्मा की आवाज पर उन्हें वोट देना चाहिए। उन्होंने मीरा कुमार को राष्ट्रपति की प्रत्याशी बनाने का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed