फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   79 blood donors became great donors by donating blood

Bijnor News: रक्तदान कर 79 रक्तदाता बने महादानी

Fri, 14 Jun 2024 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
79 blood donors became great donors by donating blood
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

-रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने स्वैच्छा से किया रक्तदान
-पांच संस्थाओं और छह रक्तदाताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रक्तदान कर 79 रक्तदाता महादानी बने। जागरूक होने पर लोगों ने शिविर में आकर रक्तदान किया।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी नीरज कुमार जादौन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सेन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अस्पताल की ओर से नियमित रूप से रक्तदान करने वाली पांच संस्थाओं और छह रक्तदाताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि रक्तदान करना अच्छी बात है। सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने भी लोगों से रक्तदान करने की आह्वान किया। साथ ही रक्तदान के फायदे भी बताए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस मौके पर रक्तकोष अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर, रक्तकोष प्रभारी नीरज कुमार, डॉ. जैसमीन, डाॅ. अंशुला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन संस्थाओं और रक्तदाताओं को किया सम्मानित-
रक्तदान शिविर में नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने प्रमाण देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली संस्थाएं संत निरंकारी मिशन, अमर उजाला फाउंडेशन, द्वारिकेश शुगर मिल बुदंकी, चौधरी चरण सिंह ट्रस्ट, ऑल इंडिया रहमिया मदद ग्रुप ट्रस्ट बिजनौर हैं। जबकि अंकुर खन्ना, संजीव गुप्ता, रशना गुप्ता, सपना सिंह, सोमवीर, रूपेंद्र सिंह रक्तदाता को भी सम्मानित किया।
-----
पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान-
शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने भी अपनी भागीदारी निभाईं। पुलिसकर्मी रोहित कुमार, विजय सहित चार पुलिसकर्मी रक्तदान कर महादानी बने।
----
रक्तदाताओं ने परिवार संग किया रक्तदान-
शिविर में रक्तदाताओं ने सिर्फ अकेले ही रक्तदान नहीं किया, बल्कि कुछ लोगों ने परिवार के संग रक्तदान किया। साथ ही रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। झालू निवासी कविता ने अपने बेटे दिव्यांश अग्रवाल, बेटी मृघांशी अग्रवाल ने रक्तदान किया। इसके अलावा अमनदीप वर्मा ने अपने पिता राजीव कुमार के साथ रक्तदान किया। संजीव दुबे ने अपने बेटे प्रशांत दुबे के साथ रक्तदान किया।
----
सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा-
रक्तदान शिविर में आम लोगों के साथ साथ सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दिग्विजय सिंह, एसडीओ प्रदीप कुमार, मेडिकल अस्पताल से लिपिक मोहित भारद्वाज, वेदप्रकाश शर्मा रक्तदान कर महादानी बने।

-----
शिविर में इन लोगों ने भी किया रक्तदान-
शिविर में रुचि सिंह पहली रक्तदाता रहीं। उनके अलावा निशंक पाठक, अमित कुमार, सुधीर, विश्वजीत सिंह, कामेंद्र, अंशु, मनदीप कुमार, रितु, दीपक कुमार, हरिओम, कामेंद्र सिंह, विकास अग्रवाल, पंकज, अमित कुमार, सीमा सिंह, प्रतुल कुमार, ज्ञानेंद्र कौशल, अंशु कुमार, अवनीश कुमार, ललित, देवेंद्र सिंह, राहुल कुमार, निशांत चौधरी, मनचंदा, पियुष कमार मित्तल, रूपेंद्र सिंह, मीतू, प्रभात राजपूत, जसवीर सिंह, अवधेश, संजीव कुमार, मशरूर हसन, जितेंद्र चौधरी, नीतू, कुलदीपराज शर्मा, शुभम कुमार, तपेंद्र सिंह, मोहित गोयल, रोहित अग्रवाल, ममता अरोड़ा, शीला, महेशचंद, रजनीश कुमार, शांतनु कुमार, अनुज मलिक, अवधेश भड़ाना, रजनीश त्यागी, राहुल जौहरी, रितविक, भोलाराम शर्मा, पायल राठी, दीपक, आयुषी त्यागी, अंकित चौधरी, विशाल यादव, दिव्यांशु चाहल, आकाश, सुभाष, फैजान, अभय कुमार, ललित, वसीम, जोगेंद्र, रिषभ कुमार ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed