{"_id":"5caa4aecbdec2275a46a11b6","slug":"71554664172-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से काठगोदामके बीच चलती है नैनी जन शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से काठगोदामके बीच चलती है नैनी जन शताब्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी जन शताब्दी का संचालन शुरू
नजीबाबाद। नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन के साथ ट्रेन का अब रविवार को भी संचालन होगा। देहरादून से काठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को नजीबाबाद पहुंची तो यात्रियों के चेहरे खिल उठे।
देहरादून से काठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस 12091 अप और 12092 डाउन ट्रेन अब रविवार को भी संचालित होगी। पहले यह ट्रेन बृहस्पतिवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलती थी। यात्रियों की मांग पर रेलवे बड़ौदा हाउस ने नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस को अब रविवार को भी चलाने का फैसला लिया है। सात अप्रैल रविवार को पहली बार जब नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पहुंची तो मुरादाबाद-काठगोदाम जाने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस 12092 डाउन के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। डाउन दिशा की ट्रेन अब 15 मिनट पहले शाम 6:31 बजे पर नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के साथ 6:33 बजे काठगोदाम के लिए रवाना होगी। काठगोदाम से देहरादून जाने वाली अप दिशा की ट्रेन के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। अप दिशा की 12091 अप एक्सप्रेस ट्रेन पूर्व की भांति प्रात: 10:02 बजे नजीबाबाद स्टेशन आकर दो मिनट के स्टॉपेज के साथ देहरादून के लिए रवाना होगी। एसएस अरविंद कुमार और एसएम संदीप कुमार ने रविवार को नैनी जन शताब्दी ट्रेन का रविवार को संचालन शुरू होने और समय परिवर्तन की पुष्टि की।