फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में हुई झमाझम बारिश से हुआ ठंडक का एहसास

जिले में हुई झमाझम बारिश से हुआ ठंडक का एहसास

Sat, 02 Mar 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले में हुई झमाझम बारिश से हुआ ठंडक का एहसास
झमाझम बारिश से हुआ ठंड का एहसास
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले में हुई झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। पूरे दिन सूरज लुकाछिपी का खेल खेलता रहा। थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इससे लोगों को पूरे दिन ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

शनिवार की सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। पूरे दिन सूरज लुकाछिपी का खेल खेलता रहा। दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय की आर्द्रता 95 और दोपहर के समय की आर्द्रता 77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि बारिश सरसों की फसल के लिए प्रतिकूल है, जबकि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, आम, आदि फसलों के लिए यह नुकसानदायक है। विशेषकर बौर वाले पौधों के लिए ओलावृष्टि से नुकसान होने की संभावना है। प्रेक्षक ने बताया कि आमतौर पर सर्दी, गर्मी, बारिश 40-40 दिन की होती है। आमतौर पर सर्दियों का वर्षाकाल जनवरी माह को माना जाता है, लेकिन इस बार जनवरी के स्थान पर फरवरी और मार्च बारिश की राह पर चल रहे हैं। आए दिन मौसम खराब रहने से प्रकृति का चक्र गड़बड़ा गया है। बताया कि वायुमंडलीय दाब कम होने पर पानी बर्फ में बदल जाता है। तब आसमान से ओले गिरने की संभावना रहती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सभी किसान कृषि वैज्ञानिकों सलाह के अनुसार ही खेतीबाड़ी का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed