{"_id":"5c533c94bdec224c8b1af3c6","slug":"71548958868-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में अधिकारियों के नंबर कराए गए अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में अधिकारियों के नंबर कराए गए अंकित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में अधिकारियों के नंबर कराए अंकित
नगीना। एसपी संजीव त्यागी के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने नगर के मुख्य स्थानों पर जिले के महत्वपूर्ण अधिकारियों के फोन नंबर अंकित कराए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से आपातकालीन समय में इन नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों चिकित्सालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नगर पालिका, मुख्य मार्ग के चौराहों, डिग्री कॉलेजों के साथ सभी इंटर कॉलेजों के पास डीएम, एसपी, सीओ, थाना प्रभारी निरीक्षक, हल्का दरोगा समेत अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबर अंकित कराए। उन्होंने बताया कि नगर की चौकसी के लिए डायल 100 सेवा को सदैव तत्पर रहने के साथ ही फैंटम पुलिस को भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि यदि कोई बाइक सवार तेज गति व पटाखे जैसी आवाजें निकालकर बाइक चलाता है। तो उसकी बाइक का नंबर नोट करके पुलिस को अवगत कराएं तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को भी सलाह दी कि वे रोड मैप के आधार पर ही अपनी रिक्शाओं का संचालन करें। चेकिंग के दौरान गलत पाए जाने पर वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी एसके सिंह ने रेलवे फाटक के पास संदिग्ध वाहनों का चेकिंग किया। एक स्कूल वाहन में गैस किट लगी पाए जाने पर उसे कड़ी चेतावनी दी उसमें सवार बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया गया।
दो जनवरी का किया भुगतान
नगीना। द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी ने चालू गन्ना पेराई सत्र में 29 दिसंबर 2018 से दो जनवरी 2019 तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रशासन रमेश परशुराम पुरिया ने बताया कि किसान संबंधित गन्ना समितियों से गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त कर लें।