{"_id":"5c2e5b72bdec22569f267e42","slug":"71546541938-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज का जीर्णोद्धार कराने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज का जीर्णोद्धार कराने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर के बदहाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के भवन का जीर्णोद्धार कराने और रिक्त शिक्षकों के पदों को भरवाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सर्वोदय सामाजिक सेवा संगठन सीरवासुचंद्र के कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कॉलेज के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में विभाग की ओर से कॉलेज के भवन को निष्प्रयोजित घोषित किया जा चुका है। कई कमरों की छत और दीवारें गिर चुकी हैं। कालेज में 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। अभिभावक और छात्र कई बार कॉलेज के प्रधानाचार्य और डीआईओएस से शिकायत कर जीर्णोद्धार की मांग कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने से छात्र जान जोखिम में डाल बदहाल भवन में पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष लगभग 15 वर्षों से गिरा पड़ा है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, विनोद, रोहित, दिनेश कुमार, रामवीर सिंह, अशोक कुमार, दुष्यंत सिंह, ऋषिपाल सिंह, अंकित, आशीष, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
कॉलेज में स्टाफ का भी टोटा
कॉलेज स्टाफ की कमी से भी जूझ रहा है। कालेज में प्रधानाचार्य सहित कुल 25 अध्यापकों का स्टाफ है। जिसमें लेक्चरर के 10 पद सृजित हैं। लेकिन इनमें एक ही लेक्चरर मौजूद है। एलटी में 14 पद सृजित है। जिसमें पांच ही शिक्षक मौजूद हैं। विद्यालय में पदों के हिसाब से 18 अध्यापकों की कमी है। वहीं चतुर्थ श्रेणी में 10 में से कुल चार कर्मी तैनात हैं। छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कम है। कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह का कहना है कि भवन निर्माण और अध्यापकों के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
धन आवंटन होते ही शुरू होगा जीर्णोद्धार : डीआईओएस
डीआईओएस राजेेश कुमार का कहना है कि उनके स्तर से कार्रवाई की जा रही है। सरकार से धन का आवंटन होने के साथ बदहाल भवन का जीर्णोद्धार कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा।