{"_id":"5b902761867a557fe732aab7","slug":"71536173921-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार ब्रांच लाइन में डंपर फंसने से गढवाल एक्सप्रेस 40 मिनट रूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार ब्रांच लाइन में डंपर फंसने से गढवाल एक्सप्रेस 40 मिनट रूकी
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर डंपर फंसा, गढ़वाल एक्सप्रेस रोकी
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद । कोटद्वार ब्रांच लाइन के वैकल्पिक बैरियर गेट पार करते समय एक डंपर रेल लाइन के निकट मिट्टी में धंस गया। गेट मित्र की सूचना पर गढ़वाल एक्सप्रेस को गेट से पहले रोका गया।
नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर स्नेह रोड और बड़िया के बीच गेट संख्या 7सी पर सुरक्षा दृष्टि से रेलवे ने हाल ही में वैकल्पिक बैरियर लगाकर गेट मित्र तैनात किया है। बुुधवार को एक डंपर ब्रांच लाइन पर ही बनाए जा रहे अंडरपास की बजरी लेकर करीब चार बजे 7सी रेलवे क्रॉसिंग पार करने को था तभी डंपर के पिछले पहिये मिट्टी धंस गए। रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक डंपर फंसने से गेट मित्र कल्याण सिंह हड़बड़ा गया। उसने कुछ देर बाद आने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस को लाल झंडी लगाकर गेट से पहले रुकने का संकेत दिया। गेट मित्र ने तत्काल नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई केएल वर्मा, आरपीएफ प्रभारी इंद्र कांत शर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए। लगभग साढ़े चार बजे आई गढ़वाल एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग के निकट रोकना पड़ा। क्रेन से डंपर को हटाने के बाद गढ़वाल एक्सप्रेस को रवाना किया गया।