{"_id":"5b465c504f1c1bc1248b5daa","slug":"71531337808-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर परिवार नियोजन का संदेश लेकर जाएगा सारथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर परिवार नियोजन का संदेश लेकर जाएगा सारथी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जनसंख्या पखवाड़ा दिवस की शुरुआत की गई। विभाग 25 जुलाई तक जनसंख्या पखवाड़ा दिवस मनाएगा। इसके तहत लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देने के अलावा परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत ही बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर मिशन परिवार कल्याण की भी शुरूआत की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने मिशन परिवार कल्याण के वाहन सारथी का उदघाटन कर रवाना किया। मिशन परिवार कल्याण के अंतर्गत सारथी जिले के सभी ब्लाकों के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को परिवार कल्याण से संबंधित जानकारी मुहैया कराकर उन्हें परिवार निघयाजन के विभिन्न साधन उपलब्ध कराएगा। सारथी में मौजूद परिवार कल्याण काउंसलर गांव-गांव जाकर लोगों को छोटे परिवार के लाभ बताकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही उन्हें सलाह देकर परिवार नियोजन की सामग्री बांटेंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. गोपीलाल, डीसीपीएम मुकर्रब हुसैन, डीएफपीएस फैसल अनवर, जौहर सिंह, विजयपाल सहित स्टाफ के लोग मौजूद रहे।