{"_id":"5b465ac74f1c1b84468b5f84","slug":"71531337415-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ कराएंगे प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ कराएंगे प्रकरण की जांच
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला/नजीबाबाद। वन विभाग की भागूवाला चेकपोस्ट पर अभिवहन शुल्क वसूली में गड़बड़ी को लेकर ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल वन विभाग के एसडीओ और एसडीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राजगढ़ के रेंजर पर सुविधा शुल्क लेकर वाहन छोड़ने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
भागूवाला चेकपोस्ट पर मंगलवार रात वन विभाग की चेकपोस्ट पर खनन सामग्री से भरा वाहन रेंजर द्वारा पकड़ा गया था। ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी नसीम अंसारी, इस्माइल, भूरा, इदरीस, शाबान अहमद, अहसान, सलीम, महबूब का आरोप है कि वन विभाग की चेकपोस्ट पर पकड़ा गया वाहन रेंजर बिजेंद्र मलिक ने वाहन मालिक से हमसाज होकर सुविधा शुल्क वसूलकर छोड़ दिया।
भागूवाला के ट्रांसपोर्टरों ने नजीबाबाद पहुंचकर बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ की अनुपस्थिति में एक ज्ञापन एसडीओ अखिलेश कुमार को सौंपा। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि वन विभाग की चेकपोस्ट पर खनन वाहनों से अभिवहन शुल्क वसूल न कर उनसे मोटी रकम वसूलकर सरकार को राजस्व चूना लगाया जाता है। ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा को भी इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
डीएफओ उदयवीर सिंह ने मामला संज्ञान में न होने तथा मुख्यालय पर न होने की बात कही। उन्होंने का कि ट्रांसपोर्टरों से मिली शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।