{"_id":"59c16a794f1c1b1c688b5817","slug":"71505847929-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोडवेज कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
रोड़वेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कमलवीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। परिषद के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार से सातवें वेतनमानों को एक जनवरी से लागू कर एरियर का भुगतान कराने, लंबित वेतन विसंगतियों का निस्तारण कराने, महंगाई भत्ते का भुगतान कराने, ऑनड्यूटी पर कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को पांच लाख रु पये की आर्थिक सहायता दिलाने, प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों की संख्या नौ प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत निगम के प्रत्येक स्टेशन पर चालकों, परिचालकों के लिए शौचालय व विश्राम कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने आदि मांग की है। इससे पूर्व धरना स्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर उदल सिंह, आनंद कुमार, सुलेमान, सत्येंद्र सिंह, राम किशोर, सत्यपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नरेश, कमलवीर सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सरदार कश्मीर सिंह और संचालन अजय श्रीवास्वत ने किया।