{"_id":"59c168ac4f1c1b9b688b58be","slug":"71505847468-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
बिजनौर।
अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उमा अग्रवाल व संध्या अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन जयंती 21 सितंबर को पहले नवरात्र के दिन है। इसका कार्यक्रम नजीबाबाद रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में महाराज अग्रसेन व उनके 18 पुत्रों की झांकी का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शंकर, पार्वती, माता लक्ष्मी आदि की झांकी भी निकालने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता सविता अग्रवाल व संचालन ऊषा शर्मा ने किया। नलिनी अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, सविता शर्मा, मीनू गोयल आदि मौजूद रहीं।
श्रीराम अग्रवाल को किया सम्मानित
बिजनौर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के रायबरेली में हुए कार्यक्रम में युवा उपाध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भामाशाह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्रीराम अग्रवाल अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते हैं।
प्रधानों का प्रदर्शन 27 को
बिजनौर। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन द्वारा 27 सितंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया के अनुसार ग्राम प्रधानों की उपेक्षा की जा रही है। छह माह से उनको मानदेय भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी को किया सम्मानित
बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एसपी अतुल शर्मा को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा एसपी ने पुलिस की कार्यशैली में सुधार किया है। उनके द्वारा प्रतिदिन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इससे अपराधियों में डर का माहौल है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर पर्सवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा आज
बिजनौर। कांग्रेस संगठनात्मक बिजनौर के चुनाव अधिकारी विनोद कुमार पुनिया व प्रदेश एपीआरओ राघव सिंघल 20 सितंबर को पार्टी कार्यालय पर सुबह साढ़े दस बजे चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। जिला कमेटी के सचिव नजाकत अलवी ने सभी पदाधिकारियों से इस दौरान उपस्थित रहने को कहा है।