{"_id":"597102994f1c1bb43b8b45cd","slug":"71500578457-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी किसानों का कर्ज होना चाहिए माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी किसानों का कर्ज होना चाहिए माफ
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी किसानों का कर्ज होना चाहिए माफ
बिजनौर। भाकियू (भानु) ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों के हित में कोई कार्य न करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। किसानों की मांग है कि सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार केवल उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। कुटीर उद्योग धंधों को सीमित किया जा रहा है। किसान की सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों के गुस्से का लावा फूटने वाला है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। डीएम को दिए ज्ञापन में सभी किसानों का कर्ज माफ करने, 60 साल से अधिक आयु वाले किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, किसानों को बिजली-पानी मुफ्त देने, वनरोजों से फसलों की सुरक्षा करने, बिजली व्यवस्था ठीक करने, नहरों का पानी टेल तक पहुंचाने की मांग की। संचालन वीर सिंह ने किया। इस दौरान रामकुमार, ओंमकार आजाद, राजेंद्र सिंह, हमीदुल्ला, विजय पहलवान, अमित राठी, टीकम सिंह, राहुल राजपूत आदि मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना
चांदपुर में भाकियू के बैनर तले बृहस्पतिवार को किसान तहसील में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए 22 जुलाई को होने वाली पंचायत में निर्णय लिया जाएगा। धरने पर चौधरी लुधियान सिंह, चौधरी रामपाल सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप शर्मा, हरि सिंह, गजेंद्र सिंह, चेतन स्वरूप सिंह, हुकुम सिंह, शीशपाल सिंह, जयपाल सिंह, लोकेश सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।