{"_id":"596fab7a4f1c1b02688b4773","slug":"71500490618-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, आग बुझाने की औपचारिकता की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, आग बुझाने की औपचारिकता की
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। चलती सफारी कार में अचानक आग लग गई। संयोग से कार चालक समय रहते कार से निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।
नजीबाबाद के खालसा फार्म निवासी सुखजिंदर सिंह किसी काम से क्षेत्र के गांव बनवाला गए हुए थे। बुधवार अपनी सफारी कार से वे घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक कार में आग लग गई। संयोग से वे समय रहते कार से बाहर निकल गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझा पाती, कार पूरी तरह जल चुकी थी।