{"_id":"595d34f24f1c1b230c8b45e4","slug":"71499280626-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमयू और अमर उजाला की ओर से एजुकेशन सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएमयू और अमर उजाला की ओर से एजुकेशन सेमिनार आयोजित
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं, बड़ी बात तो यह है कि उस मुकाम पर पहुंचने के लिए कितना संघर्ष किया गया। विधायक तसलीम अहमद ने यह बात कही। वे अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद की ओर से आयोजित एजुकेशन सेमिनार में बोल रहे थे।
आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि मन में चुनौतियों से जूझने का जज्बा है, तो जीवन में कोई भी मुकाम ऐसा नहीं जिसे हासिल न किया जा सकता हो। विशिष्ट अतिथि बीडीओ एके उपाध्याय ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कुछ खास करने का सपना संजोएं, उसे साकार करने का संकल्प लें और तब देखें कामयाबी उनके कदम चूमेगी। अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन मुअज्जम खां ने कहा कि मनुष्य जीवनभर सीखता रहता है, लेकिन विद्यार्थी को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने के लिए सही समय पर सही निर्णय जरूर लेना चाहिए। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के प्रभारी डॉ.संदीप वर्मा ने बताया कि टीएमयू में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ विद्यार्थी को शिक्षित कर उसे चैलेंज फेस करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक के प्रभारी अंकित वाजपेयी ने टीएमयू में कक्षा 10 के बाद तीन वर्ष के कोर्स और कक्षा 12 के बाद दो वर्ष के कोर्स के जरिये स्किल डेवलपमेंट के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जूनियर इंजीनियर तैयार किए जाने की बात कही।
आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रबंधक कपिल सराफ, प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार, अमर उजाला बरेली के इवेंट प्रतिनिधि शानू रघुवंशी एवं शिखर सक्सेना की देखरेख में आयोजित सेमिनार मेे टीएमयू के कॉलेज ऑफ फार्मेसी डॉ.अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि गवर्नमेंट हॉस्पिटल, फार्मास्युटिकल्स, क्लीनिकल प्रेक्टिस में भविष्य निर्माण की कई संभावनाए हैं। उन्होंने छह वर्षीय कोर्स फार्मा-डी करने की सलाह देते हुए बताया कि इसमें डॉक्ट्रेट की उपाधि मिलेगी, साथ ही यह एमबीबीएस के समकक्ष है। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रभारी प्रो.आरके जैन ने मेक इन इंडिया का हवाला देते हुए सिविल एवं मेकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का युवाओं से आह्वान किया।
विज्ञापन
शिक्षक आलोक त्यागी के संचालन में आयोजित समारोह में मीनाक्षी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, आयशा सिद्दीकी, कृष्णकांता गोयल, सुमन वर्मा, राकेश अग्रवाल, रईस अहमद, खालिद मसूद, राकेश शर्मा, डॉ.राजीव अरोड़ा, शकील रजा, एम अकरम खां, तौसीफ, नितिन कश्यप, नईम टाटा सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षक एसके शुक्ला व आयुष गौड़ का सहयोग रहा।
मेधावी प्रतिभाओं को मिला सम्मान
नजीबाबाद। मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह में लकी ड्रॉ निकाला गया। जिसमें प्राची, सारिका एवं मयंक क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। डॉ.संदीप वर्मा ने बताया कि टीएमयू में एडमिशन लेने पर तीनों विद्यार्थियों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार एवं पांच हजार की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा समारोह में बड़ी संख्या में शामिल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।