{"_id":"594d68624f1c1b1a098b4612","slug":"71498245218-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैट पर खेली जाएगी द्वितीय कबड्डी प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैट पर खेली जाएगी द्वितीय कबड्डी प्रीमियर लीग
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैट पर खेली जाएगी द्वितीय कबड्डी प्रीमियर लीग
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली द्वितीय कबड्डी प्रीमियर लीग इस बार मैट पर खेली जाएगी। लीग में जिले के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। लीग जुलाई में शुरू होगी।
प्रेस वार्ता में कबड्डी संघ से जुड़े व लीग संयोजक खड़क सिंह ने बताया कि लीग में दस टीम भाग लेगी। संघ द्वारा खिलाडिय़ों को नौ-नौ खिलाड़ियों की टीम दी जाएगी। हर टीम मालिक तीन-तीन खिलाड़ी अपनी मर्जी से जिले से कहीं से भी लाकर टीम में खिला सकते हैं। जीतने वाली टीम को 51 हजार, उपविजेता टीम को 35 हजार, सर्वश्रेष्ठ रेडर, कैचर व ऑल राउंडर को एक-एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 90 किलोग्राम तक के ही खिलाड़ी टीम में खेल सकेंगे। धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए यह लीग कराई जा रही है। पिछले साल हुई लीग में जिले के 80 गांवों के खिलाड़ियाें ने भाग लिया था। इस और ज्यादा गांवों के खिलाड़ियों के लीग में हिस्सा लेने का अनुमान है। इस दौरान कबड्डी कोच पुष्पेंद्र कुमार, अजीत सिंह, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।