फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   66.73 percent polling in the district

जिले में 66.73 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 15 Feb 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
66.73 percent polling in the district
जिले में 66.73 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में आठ विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में मतदाता उत्साह में नजर आए। भले ही अंतर बहुत कम रहा, लेकिन मतदाताओं ने पिछले चुनाव का रिकॉर्ड .01 प्रतिशत से तोड़ दिया। सोमवार को हुए मतदान में जिलेभर में कुल 66.73 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी विधानसभा सीटों पर कुल 89 प्रत्याशी मैदान में थे।
चांदपुर विधानसभा मतदान के मामले में सबसे आगे रही। यहां पर 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान नूरपुर सीट पर 65.32 प्रतिशत हुआ। जिलेभर में कुल 26 लाख 90 हजार 448 मतदाता हैं, इनमें से कुल 17 लाख 95 हजार 335 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव कार्यालय ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक वर्ष 2017 में हुए चुनाव 66.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 0.01 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। कुल मतदान की बात करें तो 66.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिलेभर में छुटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्वक हुआ है। मतदान को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी और गश्त कराई जा रही थी। कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से बूथों पर नजर रखी जा रही थी। जिलेभर में कुल 1716 कैमरे लगाए गए थे, जिनसे सीधे लाइव बेवकास्ट हो रहा था। मतदान प्रतिशत घटा नहीं है।
विज्ञापन

2012 के चुनाव में मतदान 64.11 प्रतिशत
2017 के चुनाव में मतदान 66.72 प्रतिशत
2022 के चुनाव में मतदान 66.73 प्रतिशत
इस बार वर्ष 2022 में हुआ मतदान
नजीबाबाद 68.21
नगीना 65.43
बढ़ापुर 66.84
धामपुर 67.42
नहटौर 65.55
बिजनौर 65.68
चांदपुर 69.50
नूरपुर 65.32
---------------------------
वर्ष 2017 पिछले चुनाव की स्थिति
नजीबाबाद: 66.84
नगीना : 63.76
बढ़ापुर : 65.64
धामपुर : 68.09
नहटौर: 65.55
बिजनौर: 67.43
चांदपुर: 69.78
नूरपुर : 66.72

नहटौर के जेवीएम इंटर कॉलेज मे मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लाइन।

नहटौर के जेवीएम इंटर कॉलेज मे मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लाइन।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में लगी पुरूष मतदाताओं की लंबी लाइन।

अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में लगी पुरूष मतदाताओं की लंबी लाइन।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में लगी महिला मतदाताओं की लंबी लाइन।

अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में लगी महिला मतदाताओं की लंबी लाइन।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में पहली बार मतदान करने के बाद उंगली का निशान दिखाते युवा।

अफजलगढ़ में पहली बार मतदान करने के बाद उंगली का निशान दिखाते युवा।- फोटो : BIJNOR

नींदडू़ खास के मतदान केंद्र पर मतदान को कतार में खड़े मतदाता।

नींदडू़ खास के मतदान केंद्र पर मतदान को कतार में खड़े मतदाता।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के गांव पैजनियां में मतदाताओं की लगी लंबी कतारें।

हल्दौर के गांव पैजनियां में मतदाताओं की लगी लंबी कतारें।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मतदान करने के बाद उंगली पर निशान देते डीएम उमेश मिश्रा व उनकी पत्नी रीना मिश्रा।

बिजनौर में मतदान करने के बाद उंगली पर निशान देते डीएम उमेश मिश्रा व उनकी पत्नी रीना मिश्रा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed