{"_id":"62a38f2f1abb416466512cb9","slug":"63-toppers-honored-in-vardhman-college-bijnor-news-mrt592374928","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्धमान कॉलेज में 63 टॉपर्स हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्धमान कॉलेज में 63 टॉपर्स हुए सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर के वर्धमान कालेज मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्धमान कॉलेज में 63 टॉपर्स हुए सम्मानित
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज के वार्षिक उत्सव में तीन सालों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 63 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विशेष गुप्ता ने परीक्षा में सफलता को मंजिल की ओर बढ़ता कदम बताया।
कला संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को आर के जैन मेमोरियल पुरस्कार, विज्ञान संकाय के टॉपर को जेपी जैन मेमोरियल पुरस्कार, वाणिज्य संकाय के टॉपर को आर पी जैन मेमोरियल पुरस्कार, बीएड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रेसिडेंट अवार्ड तथा प्रिंसिपल स्पेशल प्राइज अवार्ड दिया जाता है। इनमें प्रीति, सोनिया, नेहा, गौरी गौतम, आकांक्षा राणा, शाहिद हुसैन, गुलजार सिंह, सुमैया वर्मा, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल हैं। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. सीएम जैन ने कॉलेज की प्रगति आख्या पढ़ी। प्रबंध समिति के सचिव अर्जुन साहू मौजूद रहे। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों के सम्मान को शानदार परंपरा बताया। संचालन डॉ वैशाली पूनिया ने किया।
हिंदी और अंग्रेजी पत्रिका का विमोचन
समारोह में हिंदी पत्रिका व अंग्रेजी की द इंग्लिश लिटरेरी सोसायटी पत्रिका के संयुक्त अंक का विमोचन किया। प्रधान संपादक डॉ. एस के अग्रवाल ने पत्रिका के लेखों व लेखकों को प्रेरणादायक बताया। उम्मीद जताई कि लेखों को पाठक पसंद करेंगे। अग्रवाल ने पत्रिका के प्रकाशन में सहयोग देने वाले शिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक सम्मानित
अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. संध्या रस्तोगी, वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. अनिता चौधरी, वाणिज्य विभाग डॉ. नीलेश जैन, डॉ. मयंक जैन शिक्षण सेवा पूरी कर सेवा निवृत्त हुए हैं। बीएड विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार जोशी ने शिक्षकों के शिक्षा के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। चारों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किया।
सम्मान पाकर खुश ह़ुए छात्र
विद्यार्थी सम्मान पाकर खुश नजर आए। सोनाली गोयल तथा गौरव मोहन ने विद्यालय के संस्मरण सुनाए। कहा यह पुरस्कार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। कॉलेज से ख्याति प्राप्त प्रतिभा निकली है। पुरस्कार समिति की संयोजक डॉ. अंजु बंसल ने विद्यार्थियों से अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। डॉ. एस के जोशी ने बताया कि सबसे अधिक पुरस्कार विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को मिले हैं।