फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है

Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है
बेगावाला। मंडलीय परियोजना प्रबंधक सिफ्सा के तत्वावधान में आयोजित तंदरुस्ती हजार नियामत कार्यक्रम के अंतर्गत आरोही सांस्कृतिक संस्था बरेली की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। किसान इंटर कॉलेज मंडावली में आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीति त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए सभी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियां पास नहीं फटकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बच्चों की शादी सही उम्र में करनी चाहिए। इसके बाद दंपति को भी सावधानी बरतकर बच्चे पैदा करने में कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए। इससे जच्चा-बच्चा दोनों सुखी रह सकते हैं। इस अवसर पर मोहम्मद हिफजान, सरोज, सुशील कुमार, महेश कन्नोजिया, विजय कुमार, सचेंद्र सिंह, इंद्रमणि, बलजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, सर्वेश कुमार, अमित कुमार, ओमकार सिंह, ताराचंद, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed