फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Fri, 19 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। लोकसभा नगीना सुरक्षित सीट के लिए विधान सभा क्षेत्र-17 नजीबाबाद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। मतदान शुरू होते ही नांगलसोती के बूथ संख्या 80 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के बाद कुछ देर मतदान बंद रहा।
नगीना सुरक्षित सीट के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की देखरेख में प्रात: सात बजे से मतदान शुरू हुआ। नांगलसोती के लालपुरमान के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ 80 पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान करीब एक घंटे तक रुका रहा। अधिकारियों के आदेश पर मशीन बदली गई, इसके बाद मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र को तीन जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया था। डीएम सुजीत कुमार, एसपी संजीव त्यागी ने मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद ही नजीबाबाद क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने नजीबाबाद के राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर निरीक्षण के दौरान पार्टी एजेंटों से मोबाइल फोन जब्त किए। डीएम और एसपी ने कई मतदाताओं से उनकी आईडी और वोटर पर्ची मांग कर जांच पड़ताल की। अली जौहर मतदान केंद्र के एक बूथ पर खड़े मतदाताओं ने धीमे मतदान की शिकायत की। जिस पर डीएम ने बूथ के मतदान कर्मियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्रा, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र के राहूखेड़ी, जलालाबाद, मंडावली सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। 108 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल और आठ मतदान केंद्रों को वल्नरेबिल मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। 38 बूथों पर वेब कास्टिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और विधायक ने किया मतदान
नजीबाबाद। बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह अपनी 80 वर्षीय माता अंजलि देवेंद्र के साथ प्राथमिक विद्यालय साहनपुर प्रथम के बूथ संख्या 140 पर मतदान किया। सांसद की माता से जब मीडिया ने कैसा सांसद होना चाहिए प्रश्न किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मेरे बेटे जैसा’। सांसद भारतेंद्र सिंह ने निष्ठावान, ईमानदार, परिश्रमी, संस्कारित प्रतिनिधियों के लोकसभा में पहुंचने से देश के उत्थान की बात कही। वहीं, सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने जीआईसी मतदान केंद्र 232 पर मतदान किया। नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने अपने परिजनों के साथ हरनाम सिंह बालविहार मतदान केंद्र पर मतदान किया।


मतदान केंद्रों पर पकड़े मोबाइल
नजीबाबाद। मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल ले जाने पर सख्त निगाह रखी। कई मतदान केंद्रों पर मोबाइल लेकर पहुंचे मतदाताओं से कुछ देर के लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। लोकसभा नगीना सीट के लिए नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र-17 में मतदान के लिए 204 मतदान केंद्र और 379 मतदेय स्थल बनाए गए थे। 33 मतदेय स्थलों को आदर्श बूथ के रूप में विकसित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed