{"_id":"5c2faa99bdec22569f267f2c","slug":"61546627737-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
महागठबंधन में मशावरती काउंसिल की लें राय
नजीबाबाद। मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया ने पूर्व मंत्री आजम खान के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पर मशावरती से राय लेने की सलाह दी है।
पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. के आवास पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ईसा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से काउंसिल के संरक्षक पूर्व मंत्री मो.आजम खान के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। जिसमें उन्होंने महागठबंधन में सेक्यूलर पार्टियों के ईमानदार और अच्छी छवि के व्यक्तियों को शामिल करने, प्रत्याशी तय करने से पूर्व मशावरती काउंसिल से राय लेने की बात कही थी। मौअज्ज्म खां ने कहा कि मशावरती काउंसिल ने सांप्रदायिक सोच के किसी व्यक्ति को गठबंधन का प्रत्याशी न बनाने की राय रखी है। मशावरती काउंसिल की आम बैठक में मुफ्ति अरशद, इमाम लियाकत, डॉ. सुलेमान, डॉ.सरफराज, डॉ. एजाज, डॉ. फरहत, डॉ. आफताब नोमानी, डॉ. रहमान, डॉ. सलीम, डॉ. शराफत, डॉ. कोनेन, डॉ. इबादुर्रहमान, डॉ. फैजान, डॉ. अब्दुल बारी, डॉ. इस्लाम, डॉ. नाजिम, डॉ.शाकिर खान, मो. अकरम, नईम एड, फहीम एड, अनीस, नसीम, जोवद, इंतजार, इरशाद आदि मौजूद रहे।