{"_id":"5c1a8b81bdec2256e37bc065","slug":"61545243521-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की पीतल की मूर्ति पी रही दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की पीतल की मूर्ति पी रही दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण की पीतल की मूर्ति के दूध पीने की अफवाह
हल्दौर। गांव महमदाबाद निवासी बाबू त्यागी के पूजा घर में आधा फीट ऊंची पीतल से बनी कृष्ण भगवान की मूर्ति रखी है। गृह स्वामी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह मूर्ति की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मूर्ति के मुंह से दूध से भरी चम्मच का स्पर्श किया। देखते ही देखते चम्मच का सारा दूध मूर्ति में चला गया। उसने एक के बाद एक चम्मच दूध मूर्ति को पिलाया और मामले की जानकारी अपने परिजनों समेत ग्रामीणों को दी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मूर्ति को पिलाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। देव त्यागी, सुधीर, सुमन, विक्की, रूबी शर्मा, सोनल त्यागी आदि इसे भगवान का चमत्कार मान रहे है।
92 वर्षीय दीपचंद आर्य के निधन पर शोक
किरतपुर। आर्य समाज किरतपुर के संस्थापक दीपचंद आर्य का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह 92 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पर नगर व क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक और आर्य समाज से जुड़े व्यक्ति एकत्र हो गए और उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। गंगा बैराज जाकर दीपचंद आर्य का अंतिम संस्कार किया गया। दीपचंद आर्य जी का जीवन सरल एवं सादगी की मिसाल रहा। उन्होंने आर्य समाज के प्रचार प्रसार के लिए भी विशेष प्रयास किए। उनके पुत्र नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी विजय गोयल और सुंदर गोयल भी सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।