फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चकबंदी अधिकारी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

चकबंदी अधिकारी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 02 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
चकबंदी अधिकारी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। कर्मचारियों ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरन पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के जानलेवा हमलों को सहन नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने, विभाग के अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा व अन्य सुविधाएं प्रदान करने, चकबंदी कार्यालयों पर भी पुलिस सुरक्षा की मांग की गई। इस दौरान उपसंचालक चकबंदी शेरबहादुर सिंह, अध्यक्ष सहेंद्र पाल सिंह, संजय मौर्य, श्याम सिंह, अशोक कुमार, बाबर जैदी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की बैठक में भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार, बाबर जैदी आदि रहे।

महिलाओं की समस्याएं सुनीं
गजरौलाशिव। क्राइम इंवेस्टिगेशन डिटेक्टिव की बैठक में महिलाओं की समस्या सुनी गईं। महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न पर चिंता जताई गई। बैठक में मिथलेश पांडे, अर्चना चौधरी, नितिन कुमार, जितेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन



पीयूष वर्मा बने सहायक सांख्यिकी अधिकारी
बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला महामंत्री मिथलेश वर्मा के बेटे पीयूष वर्मा का सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयन हुआ है। पीयूष कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर सेवारत हैं। पीयूष के सहायक सांख्यिकी अधिकारी बनने से खुशी की लहर है। पीयूष के पिता रमेशचंद्र वर्मा विद्युत सुरक्षा कार्यालय से सहायक निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed