{"_id":"5b957814867a557e8327ba3c","slug":"61536522260-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 सितंबर को दिल्ली कूच करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 सितंबर को दिल्ली कूच करेगी भाकियू
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का मामला उठाया गया और इसे पुरजोर ढंग से उठाने के लिए 23 सितंबर को भाकियू कार्यकर्ता हरिद्वार से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
रविवार को मंडी समिति परिसर में भाकियू की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि आज खेती घाटे का सौदा हो गई है। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान सरकार अपने वायदे अनुसार 14 दिन में करें तथा मध्य गंगा नहर के लिए केंद्र सरकार से 13 सौ करोड रुपए राशि आवंटित की गई है। इसमें शीघ्र बैनामा करा कर खुदाई कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने चीनी मिल हसनपुर की मुख्यमंत्री द्वारा की गई क्षमता दुगुनी की घोषणा पर शीघ्र धनराशि उपलब्ध करा निर्माण कार्य शुरू कराने की भी मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा की तहसील भवन का निर्माण करनपुर में ही होना चाहिए तथा अग्निशमन केंद्र का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने मांग की चीनी मिलों को 15 अक्टूबर तक चलाया जाए। इस मौके पर सीता, शीशपाल सिंह, चमन प्रधान समेत तमाम लोग मौजूद रहें। पंचायत की अध्यक्षता छज्जू सिंह और संचालन काले सिंह ने किया।