{"_id":"59c169964f1c1b28688b5770","slug":"61505847702-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु का प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू (भानु) ने किया सरकार विरोधी प्रदर्शन
बिजनौर(बिजनौर)। भाकियू भानु ने किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सेंट मेरी स्कूल से लेकर कलक्ट्रेट तक इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। कलक्ट्रेट में किसानों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और करीब तीन घंटे तक धरना दिया। इसके बाद डीएम को बीस सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
भाकियू भानु के आह्वान पर किसान सेंट मेरीज चौराहे पर इकट्ठा हुए और महापंचायत हुई। जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने केंद्र, प्रदेश सरकारों को किसान विरोधी बताया। कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों से धोखा किया गया है। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि किसानों के समर्थन से गद्दी थामने वाले नेताओं को किसान धूल में मिला देंगे। ब्रजेश प्रधान की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में चौधरी वीर सिंह, विपिन त्यागी, राजपाल प्रधान, हरवीर सैनी आदि ने विचार रखे। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह जाम लग गया। दिल्ली, कोटद्वार, नजीबाबाद और मेरठ जाने वाले वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा।
कलक्ट्रेट में नारेबाजी के दौरान किसानों ने निजी शुगर मिल मालिकों को निशाना बनाते हुए मनमानी नहीं करने देने की चेतावनी दी। किसानों की भीड़ से कलक्ट्रेट में कामकाज पर असर पड़ा। करीब तीन घंटे तक कलक्ट्रेट में अफरा तफरी का माहौल रहा। किसानों की मांग पर डीएम जगतराज उनके बीच आए। जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने उन्हें बीस सूत्रीय मांग पत्र दिया। किसानों का सभी कर्ज माफ करना, विद्युत बिलों में बढ़ोत्तरी वापस लेने, गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, बिजली के जर्जर तार बदलने, नहरों में पानी टेल तक पहुंचाने, शुगर मिल अक्टूबर में चलाने आदि मांग की गईं। यूनियन की ओर से समस्याओं के निपटारे के लिए शासन प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान नरेश प्रधान, विजय पहलवान, परमेश राजपूत, उस्मान, अखिलेश, निसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाकियू भानु ने कराया ताकत का अहसास
बिजनौर। जिले में किसान यूनियनों के तीन गुट हैं। कुछ दिन पहले दिगंबर सिंह की अध्यक्ष वाले गुट ने प्रदर्शन करके अपनी ताकत का एहसास प्रशासन को कराया था। इसके बाद भाकियू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने अलग होकर आजाद किसान यूनियन बना ली है। मंगलवार को भाकियू भानु ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया।