{"_id":"5980c9524f1c1bc46c8b4731","slug":"61501612370-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों श्रद्धालुओं ने मेले में प्रसाद चढाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों श्रद्धालुओं ने मेले में प्रसाद चढाया
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजदारानगर । मेला छड़ी जाहर दीवान में नवमी पर दूरदराज से आए लाखों श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर लाल झंडी और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने मेले में खरीददारी की और बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
हर साल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के मेले में आकर प्रसाद चढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है। जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी के आसपास भारी भीड़ श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बदायूं राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी लाइन से जाम लग गया। पुलिस ने बामुश्किल खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मेले में लगे बाजार में उमड़ पड़ी। छोटे-छोटे दुकानदारों की भी खूब बिक्री हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का जेबकतरों ने भी फायदा उठाया। मेले में जेबकतरों ने दर्जनों श्रद्धालुओं की जेब से मोबाइल, नगदी आदि उड़ा दी। मंगलवार को मेले का समापन हो गया है।
जाहर दीवान मेले के लिये श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
सहसपुर क्षेत्र के गांव मेवाजट से ग्राम प्रधान शेख जाबिर के नेतृत्व में जाहर दीवान मेले में भाग लेने के लिये सोमवार को गांव से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान ग्रामप्रधान और अन्य मुस्लिमों ने श्रद्धालुओं के भोजन के लिये गांव में ही भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर मुस्लिमों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की। ग्राम प्रधान ने बताया की आगे भी इस तरह की कार्यक्रम होते रहेंगे।