{"_id":"596d06bc4f1c1b68388b47f2","slug":"61500317372-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से दो घायल
धामपुर (बिजनौर)। गांव चकशहजानी निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनके पिता तुकमान सिंह धामपुर में आलोक फिलिंग स्टेशन पर कार्य करते हैं। 16 जुलाई की रात करीब आठ बजे वे पानी लेने जा रहे थे तो तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार युवकों ने क्षत्रियनगर निवासी शोभा रानी को भी टक्कर मारी। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। शोभा रानी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुकमान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक थे। इनमें से एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।