{"_id":"596d06a44f1c1b68388b47ef","slug":"61500317348-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई की छात्र संख्या के आधार पर हो समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई की छात्र संख्या के आधार पर हो समायोजन
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन
बिजनौर।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मिलकर विद्यालय में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषय का एक-एक अध्यापक रखने की मांग की है।
शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए मांग पत्र देकर निस्तारण की मांग की है। बताया कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषय का एक-एक शिक्षक होना आवश्यक है। शिक्षकों का आरोप है कि समायोजन में उर्दू भाषा और सामाजिक विज्ञान विषय की अनिवार्यता को ध्यान नही रखा जा रहा है। इसलिए मानकों के अनुसार विद्यालय मेें शिक्षकों की तैनाती की जाएं। शिक्षकों का समायोजन 15 जुलाई 2017 की छात्र संख्या के आधार पर करने की मांग की है। जनपद में जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में मोहम्मद अरशद जमाली, भूपेश कुमार त्यागी, विजेंद्र कुमार, फहीम अहमद, मुजीबुर्रहमान, मोहम्मद अरशद तुर्क मौजूद रहे।