{"_id":"594d68564f1c1bb3378b4888","slug":"61498245206-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली चाय पीने से चार की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली चाय पीने से चार की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली चाय पीने से चार की हालत बिगड़ी
नहटौर (बिजनौर)। चाय बनाते समय बर्तन में गिरी छिपकली से जहरीली हुई चाय को पीने से एक महिला सहित चार लोगों की हालत बिगड़ गई। दंपति के मुंह में झाग आने के बाद बेहोश होने पर लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दंपति की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य दो की हालत में सुधार है।
गांव मलकपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी बबली देवी सुबह चाय बना रही थी। वह चूल्हे पर खुला भगौना रखकर किसी कार्य से बाहर चली गई। इसी दौरान बर्तन में छिपकली गिर गई और चाय जहरीली हो गई। महिला ने चाय को बिना छाने ही घरवालों को देकर अपने आप भी पीने लगी। चाय को पीने के बाद मनोज व उसकी पत्नी बबली के मुंह से झाग आने लगे। झाग आने के बाद दोनों बेहोश हो गए। मनोज का पुत्र प्रद्युम्न व साला गांव पैजनिया निवासी बहादुर की भी हालत बिगड़ने लगी। जहरीली चाय पीने से दंपति के बेहोश होने पर ग्रामीणों में उन्हें सीएचसी में और प्रद्युम्न और बहादुर को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। दंपति की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुत्र व साले की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी जीबी कटारिया का कहना है कि जहरीली चाय पीने से हालत बिगड़ी है।