{"_id":"5942d6e64f1c1beb2f8b476a","slug":"61497552614-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान उत्पीड़न पर योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान उत्पीड़न पर योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरगढ़ में किसानों
ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
भूतपुरी (बिजनौर)। प्रदेश सरकार पर हर मार्चे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने शेरगढ़ बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में लूट, डकैती, हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। किसानों का पुलिस-प्रशासन शोषण कर रहा है। कर्ज माफी को लेकर बैंक अब तक कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। गिने-चुने किसानों का कर्ज माफ कर सरकार ने पीछा छुड़ा लिया। उनमें से भी अधिकांश दिवंगत हो चुके लोगों के कर्जे माफ हुए हैं। गरीब किसानों के कर्जों में कोई छूट नहीं दी गई है। निर्दोषों को उठाकर पुलिस उत्पीड़न कर रही हैं। किसान अपनी जरूरत के लिए एक गाड़ी मिट्टी या रेत भी नहीं ला पा रहा है। पुलिस उनकी गाड़ी को जहां-तहां पकड़ लेती है। किसानों ने चेतावनी दी कि सरकार ने किसानों को मिट्टी व रेत लाने की इजाजत देने, बैंकों कर्ज माफी पर जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों में छतरपाल सिंह, आदित्य चौहान, उमेश कुमार, लखपत सिंह, मितान सिंह, अशोक कुमार, गजराम सिंह, राजपाल सिंह, रामकुमार सिंह, इमरत सिंह, मिंटू सिंह आदि रहे।