फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने इस बार 023

किसानों ने इस बार 023

Thu, 15 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने इस बार 023
इस बार अगेती प्रजाति के गन्ने की बंपर पैदावार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)। चीनी मिल की ओर से अब तक कुल लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे हो चुका है। शेष गन्ना सर्वे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। अब तक हुए सर्वे से पता लगता है कि इस बार किसानों ने अगेती प्रजाति 0238 गन्ने की बंपर पैदावार की है। कुल गन्ना क्षेत्रफल में से 98 प्रतिशत क्षेत्रफल में 0238 की पैदावार है, जबकि शेष दो प्रतिशत क्षेत्रफल में सामान्य प्रजाति के गन्ने की उपज है।

चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने बताया कि मिल का गन्ना क्षेत्रफल करीब 42 हजार हेक्टेयर है। इस साल के गन्ना क्षेत्रफल का सही पता तो पूरा गन्ना सर्वे करने के बाद ही लगेगा। अनुमान है कि इस बार भी 42 हजार हेक्टेयर से क्षेत्रफल कम नहीं होगा। गन्ना सर्वे के लिए मिल की ओर से 83 टीमें लगी है। अब तक कुल लक्ष्य का करीब 75 प्रतिशत यानि कि 30 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे हो चुका है। 12 हजार का सर्वे करने में टीमें लगी है। पूरी उम्मीद है कि 30 जून तक हरहाल में गन्ना सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। गन्ना सर्वे का कार्य पूरा होते ही एक जुलाई से गांवों में जाकर सर्वे का प्रदर्शन होगा। सर्वे के दौरान किसान को समझाया जा रहा है कि वह खेत पर मौजूद रहकर गन्ना सर्वे अपने सामने कराने का प्रयास करें। जीएम गन्ना ने बताया कि इस बार गन्ने की बेहतर उपज होने की पूरी उम्मीद है। किसान गन्ने की निराई गुड़ाई करने के साथ फसल में कोराजन का छिडकाव अवश्य कर दें। अब तक हुए सर्वे से यह तथ्य निकल कर सामने आया है कि इस बार किसानों ने अगेती प्रजाति के रूप में 0238 गन्ने की बंपर बुवाई की है। 98 प्रतिशत में 0238 की बुवाई की है। जबकि केवल दो प्रतिशत क्षेत्रफल में सामान्य गन्ना खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed