फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

Wed, 14 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

बिजनौर, 13 जून
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर प्रत्येक वर्ष 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 14 जून को नजीबाबाद रोड स्थित श्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का सुबह 11 बजे से दो बजे तक आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन जिलेवासियों से रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की अपील करता है। अमर उजाला फाउंडेशन खबरों के अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी बढ-चढ़कर भाग लेता है।
रक्तदान के फायदें
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक संजय शंकर ने बताया कि रक्तदान करने से ब्लडप्रेशर, लकवा व हीमोक्रोमो टोसेस (अंगों में आयरन जमा होना) की बीमारी नही होती है, साथ ही कलस्ट्रोल भी कम रहता है। शरीर में नए रक्त का संचार होता है।
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर बढ़-चढ़कर करे रक्तदान : सीएमएस
रक्तदान करने के 24 घंटे में बन जाता है उतना ही रक्त
बिजनौर। रक्तदान करने को लेकर लोगों में अभी भी बहुत भांतियां है। लोग रक्तदान करने से बचते नजर आते है। रक्तदान करने के नाम पर चुप्पी साध लेते है। लेकिन रक्तदान कर एक दूसरे की मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा.राकेश दूबे ने बताया कि रक्तदान कर हम मानवता के हित में काम कर सकते है। लेकिन रक्तदान को लेकर बहुत भांतियां फैली हुई है इसके कारण लोग रक्तदान बचते है। उन्होने बताया कि रक्तदान करने से शरीर को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही है, बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होता है। रक्तदान महादान होने के साथ जीवनदान भी है। रक्तदान करना फर्ज भी है और धर्म भी है। इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना बहुत जरूरी है। उन्होने बताया रक्तदान करने के बाद 24 घंटे में शरीर में उसी मात्रा में रक्त बन जाता है। उन्होने बताया कि 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है। जिले में भी कई जगह रक्तदान शिनविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होने जिलेवासियों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed