फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   60 thousand bill sent without turning on tube well

नलकूप चालू किए बिना किसान महिला को थमाया 60 हजार रुपए का बिल

Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
60 thousand bill sent without turning on tube well
नजीबाबाद। नलकूप का कनेक्शन जारी किए बिना विद्युत निगम ने 60 हजार रुपये का बिल महिला किसान के नाम जारी कर दिया। गुस्साए किसानों ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर महिला को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव आलोपुर निवासी महिला सुधा देवी ने विद्युत निगम से नलकूप के कनेक्शन के लिए 2018 में आवेदन किया था। आरोप है कि विद्युत कनेक्शन जारी करने को लेकर वह लगातार विभाग के चक्कर काट रही है। विद्युत लाइन खींचे बिना अब विभाग ने उसके नाम 60 हजार रुपए का बिल जारी कर दिया, जबकि नलकूप अब तक चालू नहीं हुआ है। किसान पंचायत में मामला उठते ही भाकियू नेता चौ.बलराम सिंह, गजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह गोल्डी, सतेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार, विकास ढाका, रितुल ढाका, कुलवीर सिंह, नीटू चौधरी सहित अनेक किसानों ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

एक्सईएन वीरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार द्वारा प्रथम दृष्टया जांच में तत्कालीन जेई द्वारा फर्जी तौर पर कनेक्शन जारी दिखाने का मामला प्रकाश में आया। विद्युत विभाग ने धामपुर में तैनात संबंधित जेई से प्रकरण में आख्या मांगी है। विद्युत निगम ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed