फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   60 Grounds released in Ganga

गंगा में छोड़े गए 60 घड़ियाल

Wed, 13 Mar 2019 11:50 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 13 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
60 Grounds released in Ganga
बिजनौर में गंगा में घड़ियालों को छोड़ते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गंगा स्वच्छता व वन्य जीव संरक्षण अभियान के तहत बुधवार सुबह लखनऊ के कुकरैल स्थित प्रजनन केंद्र से लाए गए 60 घड़ियाल गंगा में छोड़े गए। वन अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को गंगा में छोड़े गए घड़ियालों की समुचित देखरेख करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जलीय जीव ही नदी का जीवन होते हैं। गंगा में जलीय जीवों को बढ़ाने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। मेरी गंगा मेरी सूंस अभियान के तहत हर साल गंगा में डॉल्फिन की गिनती होती है। बुधवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व वन विभाग की टीम ने गंगा में 60 घड़ियाल छोड़े हैं। ये अभी बच्चे हैं। इनमें 50 मादा व दस नर घड़ियाल हैं। इन घड़ियालों को लखनऊ के ब्रीडिंग सेंटर से लाकर गंगा में बिजनौर व मुजफ्फरनगर के बीच में छोड़ा गया है। इनकी लंबाई 120 से 137 सेंटीमीटर तथा वजन 5.4 किलोग्राम से 6.2 किलोग्राम तक है। पहले भी गंगा में घड़ियाल छोड़े गए था। गंगा में डॉल्फिन की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले साल हुई गणना में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम को गंगा में 33 डॉल्फिन दिखीं थी। घड़ियालों को छोड़ते समय डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना निदेशक संजीव यादव, मोहम्मद शाहनवाज खान, डीएफओ बिजनौर डा.एम सेम्मारन आदि मौजूद रहे। संजीव यादव के अनुसार घड़ियाल मछली आदि खाते हैं। वे मनुष्यों पर हमला नहीं करते हैं।
विज्ञापन


जलीय जीवों के लिए आदर्श स्थिति
गंगा का पानी इस समय पहले से बहुत साफ हुआ है। राष्ट्रीय हरित अभिकरण तथा केंद्र सरकार के प्रयास व कुंभ के आयोजन को देखते हुए प्रदूषित पानी को गंगा में जाने से रोक दिया गया था। आदर्श परिस्थितियों को देखते हुए गंगा में घड़ियाल छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घड़ियालों की प्रदेशभर में शुरू हुई रवानगी
लखनऊ में लखनऊ के कुकरैल घड़ियाल कछुआ पुनर्वास केंद्र में अब तक ठाठ से रहे डेढ़ सौ से अधिक घड़ियालों की प्रदेश भर में रवानगी मंगलवार से शुरू हो गई। प्रदेश की लुप्तप्राय परियोजना के वन्यजीव प्रतिपालक अबु अरशद ने योजना केतहत 157 घड़ियालों को रिलीज किया जाना है। मंगलवार को 60 की रवानगी के बाद अब आने वाले दिनों में सुहागी बरवा में 40, बाराबंकी में 25 और एक अन्य लोकेशन में बाकी घड़ियाल छोड़े जायेंगे। मंगलवार को रिलीज किये गये घड़ियालों में सब 2016 की पैदाइश केरहे। बाकी छोड़े जाने वाले घड़ियालों में 2013 से लेकर 2018 जून तक की हैचिंग में पैदा हुए घड़ियाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed