फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   6.13 crore loan sanction letters given to 150 beneficiaries

150 लाभार्थियों को दिए 6.13 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र

Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
6.13 crore loan sanction letters given to 150 beneficiaries
150 लाभार्थियों को दिए 6.13 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी जनपद को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। यह बैंकों की सहायता के बिना संभव नहीं है। बिजनौर प्रगति पथ पर अग्रसर, बैंक आज ग्राहक तक स्वयं पहुंच रहे हैं। डीएम ने विभिन्न बैंकों के अनुमन्य 150 लाभार्थियों को 6.13 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।

बुधवार को विकास भवन सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बैंक द्वारा आयोजित ग्राहक आउटरिच कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत बैंक के व्यवसायिक प्रतिनिधियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी लाभार्थी को कोई समस्या है, तो वह अवगत कराए। कहा कि समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएगा। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को आवेदक व ग्राहक की अधिक से अधिक सेवा करने के लिए कहा। बैंक के मंडल प्रमुख अभय कुमार ने कहा कि बैंकों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत किए जा रहे है, जिससे लाभार्थी अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान कर रहे है। कहा कि ऋण लीजिए एवं समय से चुकाइए और आगे बढ़िए। एलडीएम वीके बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में एक जून से प्रीमियम की धनराशि को 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये किया गया। इस अवसर पर बैंक के मंडल प्रमुख अभय कुमार, एलडीएम वीके बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed