फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अल्लाह का एहसान और करम हैं रमजान: मौलाना कासमी

अल्लाह का एहसान और करम हैं रमजान: मौलाना कासमी

Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अल्लाह का एहसान और करम हैं रमजान: मौलाना कासमी
अफजलगढ़/धामपुर। फैजी कॉलोनी में मंगलवार की रात रोजा तरावीह का कलाममुल्ला मुकम्मल होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मदरसे के मोहतमिम मौलाना शफीक अहमद कासमी ने अवाम को खिताब करते हुए फरमाया कि खुशकिस्मत है वह लोग जो पूरे महीने रमजान के रोजे रखते है। हमें चाहिए कि बाकी बचे हुए रमजान के रोजों में तरावीह पूरी पढ़े। रमजान अल्लाह का एहसान और करम है। उसने अपने बंदे को बेशुमार नेमत अता की है। जुमे के दिन खुतबे से लेकर नमाज पूरी होने तक एक घड़ी ऐसी आती है जिसमें अल्लाह मुसलमानों की तमाम दुआएं कबूल फरमा लेते है। एक घड़ी ऐसी आती है जिसमें असर और मगरिब के दरम्यान मांगी तमाम दुआएं बारगाहे इलाही मकबूल हो जाती है। हमें चाहिए कि हम रमजान के महीने का पूरा एहतराम करते हुए अपनी बख्शिश के लिए कोई मौका न गंवाएं। इस मौके पर कारी जमशेद आलम, मौलाना अब्दुल वासे मिफताही, मोहम्मद जुनेद, कारी इम्तियाज आलम, कारी अजीम अहमद, हाफिज मोहम्मद साजिद, हाफिज सलीममुर्रहमान, मोहम्मद नवाज, हाफिज मोहम्मद उमर, हाजी अब्दुल हमीद, शमीम अहमद, मोहम्मद हबीबुल्ला, हाफिज मोहम्मद उमर रहे। तरावीह कुरान हाफिज उबैदुर्रहमान ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed