{"_id":"5c816050bdec22143b6efadc","slug":"51551982672-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अच्छी सेवाओं के लिए सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अच्छी सेवाओं के लिए सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को अच्छी सेवाओं के लिए सम्मानित किया
चांदपुर। लायनेस क्लब चेष्टा चांदपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सम्मान समारोह में महिलाओं को अच्छी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
आभा सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। समारोह में क्लब द्वारा शकुंतला त्यागी को पशु पक्षियों की निस्वार्थ सेवा के लिए, डॉ. नीतू तेवतिया को समर्पित चिकित्सा सेवाओं, उर्वशी कर्णवाल को निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा, पोषण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्षा नीतू तेवतिया ने क्लब के सभी सदस्यों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। नीलम त्यागी, कल्पना मित्तल ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए। मंजू त्यागी स्वरचित कविता सुनाई। कार्यक्रम का संचालन सुनीता वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सरिता भाटिया, सिम्मी दूबे, शैलू अग्रवाल, शीतल त्यागी, रेनू जैन, गीतिका भाटिया आदि मौजूद रहे। सचिव आभा सिंह आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।