फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

तीन तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 31 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
तीन तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
धामपुर में लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई पंचायत
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा के सरकारी गनर और भाजपा नेता दुष्यंत चौहान के बीच लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को गांव जैतरा स्थित शिव मंदिर में दुष्यंत चौहान समर्थकों की पंचायत हुुई। पंचायत में शामिल लोगों ने घटना की निंदा की और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस प्रशासन ने तीन फरवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो आंदोलन होगा। पंचायत से पहले ग्रामीणों ने नूरपुर मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जिसे गणमान्य लोगों के समझाने के बाद खोल दिया गया।

ग्राम जैतरा में शिव मंदिर में दुष्यंत चौहान के समर्थकों की पंचायत हुई। पंचायत में समर्थकों ने कहा कि विधायक और उनके सरकारी गनर को दुष्यंत के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। राजनीति में सभी आगे आने का हक है। कोई भी किसी दल से विधानसभा या फिर लोकसभा में टिकट की मांग कर सकता है। टिकट मिलना या न मिलना पार्टी हाई कमान पर निर्भर है। तय किया गया कि यदि पुलिस प्रशासन ने तीन फरवरी तक तहरीर में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो चार से आंदोलन होगा। दो फरवरी को गजरौला में होने वाली जनसभा में मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने के लिए आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को घटना के बाबत अवगत कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह ने की। पंचायत में दुष्यंत चौहान सहित कई समर्थकों व ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed